पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंका : गर्भवती माता एवं नवजात बच्चों में बीमारियों की पहचान करने की जानकारी दी गई

रंका : गर्भवती माता एवं नवजात बच्चों में बीमारियों की पहचान करने की जानकारी दी गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रंका | रमकंडा प्रखंड के मंगराही गांव में स्वास्थ्य विभाग की सहिया साथी सीमा देवी के द्वारा पीएलए पद्धति के तहत बैठक संख्या 9 की गई। बैठक में सहिया साथी के द्वारा गर्भवती माता एवं नवजात बच्चों में बीमारियों की पहचान करने के बारे में जानकारी दी गई। बैठक में सहिया साथी के द्वारा बताया गया कि गर्भवती माता नवजात बच्चों में किस तरह की गंभीर समस्याएं आ सकती है और उनसे बचने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं। बैठक में सहिया साथी के द्वारा लोगों को खेल के माध्यम से भी जानकारी दी गई। इस मौके पर सहिया सोनी देवी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...