रंका : पुराने मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार
रंका | रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव निवासी लाला भुइयां के पुत्र संतोष भुइयां को रंका पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना क्षेत्र के बरदरी गांव के किकराही टोला निवासी जगदीश कोरवा की प|ी सुनीता देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।