रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम मुढेरी में शनिवार सुबह 8 बजे 11 हजार केवी का विद्युत तार टूट जाने से एक भैंस की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट लापरवाही बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार चिंटू लाल लोधी निवासी मुढेरी का आरोप है कि मेरी भैंस गांव के पास खेत पर चर रही थी तभी खेत के ऊपर से गुजरा 11 हजार केवी का बिजली का तार अचानक टूटकर मेरी भैंस के ऊपर आ गिर जिससे मेरी भैंस की दर्दनाक मौके पर ही मौत हो गई है। इतना ही नहीं चिंटू लाल ने यह भी आरोप लगाया है कि बिजली कंपनी द्वारा खरेह से अकौदा जाने वाली विद्युत लाइन में बिजली कंपनी द्वारा गंभीर लापरवाही बरती गई है। जिसमें न केवल लाइन जर्जर है बल्कि उसमें लकड़ी के इंसुलेटर लगाए गए है। जिससे उजागर होता है कि बिजली कंपनी द्वारा यदि लापरवाही नहीं बरती जाती तो मेरी भैंस इस घटना का शिकार नहीं होती। वहीं घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली कंपनी के अधिकारियों को दी। लेकिन घटना के 10 घंटे बाद भी मौके पर जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे वहीं बिजली कंपनी के कर्मचारियों द्वारा गांव से कुछ दूर पर जाकर लाइन को काटकर बिजली सप्लाई बंद कर दी है।