रावटी | शिवगढ़ रोड पर जुलवानिया के पास रविवार शाम बाइक फिसलने पर पत्थर से सिर टकराने से एक किशोर की मौत हो गई। उसने हेलमेट पहना होता तो शायद जान बच जाती। पुलिस के अनुसार काचला निवासी 16 वर्षीय सुमित पिता प्रभु रविवार को आड़ापथ में मामा बाबू के यहां आयोजित शादी के कार्यक्रम में गया था। शाम को दो मेहमानों को अपने घर काचला छोड़ने गया। बाइक लौटाने के लिए आड़ापथ आते समय शाम करीब 6.30 बजे जुलवानिया के पास बाइक फिसली और सड़क किनारे पड़े पत्थर से सिर टकराने पर घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रावटी में सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।