रावटी | भाजपा सरकार व सैलाना विधायक संगीता विजय चारेल के 4 वर्ष के कार्यकाल में विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के लिए सैलाना क्षेत्र में भाजपा द्वारा विकास यात्रा निकाली जा रही है। शुक्रवार को यात्रा रावटी मण्डल के लाखिया-वड़िया, उमर सहित विभिन्न ग्रामों में पहुंची। विधायक व भाजपा पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। यात्रा में मण्डल अध्यक्ष हरीश ठक्कर, आदिवासी मोर्चे के जिलाध्यक्ष सुरेश सिंघाड़, आईटी सेल सह संयोजक प्रवीण बोराना आदि शामिल थे।