पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • धूप से बचाने मां ने बच्चे को ट्राॅली के नीचे सुलाया, ट्रैक्टर चलने से चपेट में आया, मौत

धूप से बचाने मां ने बच्चे को ट्राॅली के नीचे सुलाया, ट्रैक्टर चलने से चपेट में आया, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से शनिवार सुबह दो साल के मासूम की मौत हो गई। बच्चे को मां ने धूप से बचने के लिए ट्राॅली के नीचे सुलाया था। घटना के बाद चालक भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज किया।

नारायणगढ़ पुलिस ने बताया शनिवार को टकरावद निवासी ओमप्रकाश पाटीदार के खेत पर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान एक मजदूर जामड़ थाना रावटी निवासी सीमा पति देवजी (28) ने दो साल के बेटे को धूप से बचाने के लिए ट्राॅली की छाया में सुला दिया और काम में लग गई। इसी दौरान चालक मुकेश भावर ने ट्रैक्टर आगे बढ़ा दिया। इससे बच्चा टायर की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। टीआई अवनीश श्रीवास्तव ने बताया चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...