कुंभलगढ़ अभयारण्य में आग, वन संपदा को नुकसान
सादड़ी | बुधवार सुबह एक बार फिर आग ने कुंभलगढ़ अभयारण को अपनी चपेट में ले लिया। कुंभलगढ़ अभयारण्य के सादड़ी रेंज की भूत मतारा व तरिकी की पहाडिय़ों में आग लगी हुई है। आग से करीब 20 हेक्टेयर वन संपदा जलकर नष्ट हो गई। वनरक्षक ईश्वरसिंह ने बताया कि तेज हवा व भीषण गर्मी के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका। गुरुवार सुबह फिर से आग पर काबू पाने का प्रयास किया जाएगा। अभयारण्य क्षेत्र में लगातार आग से वन्यजीवों पर संकट मंडरा रहा है।