पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंटण गांव में 7 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन वितरित

आंटण गांव में 7 ग्रामीणों को बिजली कनेक्शन वितरित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्राम स्वराज अभियान के तहत बुधवार को दिल्ली से निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क मंत्रालय पंकज सलोदिया टीम 4 दिवसीय दौरे पर रोहट पहुंची। टीम ने सबसे पहले आंटण गांव में प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत लूणाराम देवासी, मंगलाराम देवासी, भंवरलाल देवासी, मधु देवासी, भंवराराम चौकीदार, वागाराम चौकीदार, देवाराम चौकीदार सहित 7 परिवारों को नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। इसके बाद टीम भाकरीवाला ग्राम पंचायत मुख्यालय पहुंची। भाकरीवाला में पांच परिवारों में सुंदरीदेवी, मंजूदेवी, नथकी, मुन्नीदेवी आदि को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस दौरान बीडीओ भुवनेश्वरसिंह चौहान, तहसीलदार ताराचंद प्रजापत, नायब तहसीलदार सर्वेश्वर, एईएन कानसिंह राणावत, जेईएन ममता बेंदा, डिस्कॉम जेईएन रश्मि यादव, पीडब्ल्यूडी जेईएन महेंद्रसिंह सैनी आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...