पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मारवाड़ जंक्शन के वार्डों की समस्याएं हल नहीं हुई तो न्यायालय पहुंचा मामला

मारवाड़ जंक्शन के वार्डों की समस्याएं हल नहीं हुई तो न्यायालय पहुंचा मामला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ जंक्शन के वार्ड संख्या 7 से लेकर 13 तक की गंभीर समस्याओं को लेकर न्यायालय में की अपील

भास्कर न्यूज | मारवाड़ जंक्शन

कस्बे के काजीपुरा गुर्जर मोहल्ले से अजमेरी फाटक रावणा राजपूत मोहल्ले तक गंदे पानी की निकासी, बरसाती पानी के भराव की समस्या को लेकर कांग्रेस जिला सचिव नगेन्द्र सिंह गुर्जर ने मारवाड़ जंक्शन न्यायालय में अपील प्रस्तुत की। गुर्जर ने अपील में बताया कि ग्राम पंचायत में बार बार मोहल्लेवासी द्वारा शिकायत करने पर भी आज दिन तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। प्री लिटिगेशन में वार्ड संख्या 7 से काजीपुरा मोहल्ले से अजमेरी फाटक वार्ड संख्या 13 रावणा राजपूत मोहल्ले में गंदे नालियों के पानी की निकासी एवं बरसात के पानी के भराव की समस्या रहती है।जिससे कि मोहल्लों में गंदगी एवं पानी भराव होने से गम्भीर बीमारियां फैलने का अंदेशा लगा रहता है।मारवाड़ जंक्शन कस्बा जो कि दो भागों में बटा हुआ है कस्बे के बीचों बीच रेलवे लाइन निकल रही है,वर्तमान में फ्रंट कॉरिडोर का ट्रैक बिछ जाने से एवं पूर्व में बना रेलवे का नाला बंद किये जाने से समस्त पूर्वी क्षेत्र के वार्डों के पानी की निकासी पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो चुकी है।कस्बे की आधी से ज्यादा आबादी यहां निवास करती है। वार्ड 7 से 13 तक वार्डवासी यहां निवास करते है।एवं रेल्वे स्टेशन जाने वाले मुख्य रोड पर गंदा पानी का जमाव रहता है। उक्त रोड पर ही धार्मिक स्थल गुरुद्वारा,जिनेंद्र विहार,जामा मस्जिद स्तिथ है एवं पोस्ट ऑफिस व बीएसएनएल कार्यालय है तथा रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य मार्ग है जहां क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों का इसी रास्ते से आवागमन लगा रहता है। आये दिन पूर्वी भाग के समस्त मोहल्लों में नालियों के गंदे पानी के जमा होने से व निकासी नहीं होने से आपसी झगड़े होते रहते है।

पिछले वर्ष वार्डों में हो गए थे बाढ़ जैसे हालात

पिछले साल बारिश के दौरान कस्बे के गुर्जर मोहल्ले, काजीपुरा मोहल्ले एवं रामनगर मोहल्ले में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए थे। निचली बस्तियों में पानी भर गया था। पूर्व में बना रेलवे का नाला बंद होने से पानी की निकासी अवरुद्ध हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...