पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देसूरी | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसरण में उत्कृष्ट कार्य

देसूरी | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसरण में उत्कृष्ट कार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देसूरी | मुख्यमंत्री बजट घोषणा के अनुसरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर देसूरी पंचायत समिति की गुड़ा जाटान पंचायत के सरपंच और ग्रुप सचिव को बुधवार को राज्य स्तर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग जयपुर द्वारा एक लाख का चेक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि देसूरी पंचायत समिति की गुड़ा जाटान पंचायत के विक्रमसिंह इंदा तीन वर्ष पूर्व जब सरपंच निर्वाचित हुए थे। तब उन्होंने ग्रामीणों से वादा किया था कि कोई भी पंचायत क्षेत्र का गांव विकास से मोहताज नहीं होगा और न ही गांवों में पानी की किसी प्रकार कोई समस्या होगी। उन्होंने विकास कार्यों की रूपरेखा ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर तैयार की। सर्वप्रथम गुड़ा जाटान गांव में प्रवेश द्वार से डामरीकरण सड़क बनाने का कार्य शुरू किया। उसके बाद पंचायत क्षेत्र के गांव गुड़ा जाटान, जोबा, सुथारों का गुड़ा, मुठाणा में पानी की समस्या का स्थायी समाधान करते हुए पहले तो पाइपलाइन बिछाई। उसके बाद घर-घर पानी के कनेक्शन दे दिए। जिसके बाद वर्षों से परेशान ग्रामीणों की पानी को लेकर समस्या का स्थाई समाधान कर दिया।

समझाइश से हटाया अतिक्रमण

इतना ही नहीं कच्चे मार्गों से बिना किसी विवाद से ग्रामीणों के साथ समझाइश कर अतिक्रमण से मुक्त किया गया। जबकि गुड़ा जाटान गांव में स्थित गंवाई तालाब का सौंदर्यीकरण कर मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में भागीदारी निभाई। विकास को लेकर मुख्यमंत्री ने 2016-17 में बजट की घोषणा की थी। जिसके अनुसार गुड़ा जाटान सरपंच विक्रमसिंह इंदा व ग्रुप सचिव पर्बतसिंह द्वारा चारों गांवों में बजट के तहत हुई घोषणाओं को लेकर विकास के कार्य करवाए। मुख्यमंत्री बजट घोषणा के तहत उत्कृष्ट कार्य करने पर गुड़ा जाटान सरपंच विक्रमसिंह इंदा व ग्रुप सचिव को 18 अप्रैल को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में एक लाख का चेक व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

सम्मान

कलाली व गुड़ा जाटान ग्राम पंचायत के सरपंच राज्य स्तर पर सम्मानित

जयपुर में तीन लाख के पुरस्कार राशि के साथ राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला, जिला में कलाली रही प्रथम

रोहट | पंचायत समिति के कलाली ग्राम पंचायत ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कलाली को राज्य स्तर पर आयोजित समारोह के दौरान बुधवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायत राजमंत्री राजेंद्र राठौड़ ने सरपंच सरदारराम बंजारा व ग्राम विकास अधिकारी नेमाराम को राज्य स्तरीय पंचायत अवार्ड पुरस्कार दिया। पुरस्कार में मोमेंटो के साथ प्रथम स्थान प्राप्त होने पर तीन लाख का चेक दिया। बुधवार को जयपुर में आयोजित समारोह में पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सरपंच सरदारराम बंजारा व ग्राम विकास अधिकारी नेमाराम को आमंत्रित किया गया था। इसके साथ ही रोहट ग्राम पंचायत ने भी जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बुधवार को रोहट सरपंच उदयभानसिंह व ग्राम विकास अधिकारी प्रेमसिंह को मोमेंटो के साथ दो लाख का चेक ग्राम पंचायत के नाम पुरस्कार स्वरूप दिया गया।

पंचायत क्षेत्र में उत्कृष्ट विकास कार्य करने पर गुड़ा जाटान सरपंच व ग्रुप सचिव को राज्य स्तर पर सम्मानित किया

खबरें और भी हैं...