पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इधर, पहले युवती ने लिफ्ट मांगी, आगे पूरी गैंग ने बाइक सवार को लूटा, 4 आरोपी युवतियां हिरासत में

इधर, पहले युवती ने लिफ्ट मांगी, आगे पूरी गैंग ने बाइक सवार को लूटा, 4 आरोपी युवतियां हिरासत में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर। अनजान युवती को लिफ्ट देना एक युवक को भारी पड़ गया। दुर्गापुरा बीटू बाईपास पर रविवार शाम एक युवती ने बाइक सवार युवक को लिफ्ट देने का इशारा किया। युवती को परेशान समझकर युवक ने लिफ्ट दे दी। लेकिन थोड़ी सी दूर चलने पर दुर्गापुरा के पास युवती ने उसे रुकने के लिए कहा। इसके बाद पूरी गैंग को बुलाकर युवक का पर्स छीन लिया। युवक के पर्स में 15 हजार रुपए थे। पीड़ित युवक मोहम्मद जुबेर अंसारी मूलतः झारखंड और हाल निर्माण नगर, सोडाला में किराए पर रहता है। अंसारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन करके वारदात की जानकारी दी।

सब इंस्पेक्टर ओमवीर ने बताया कि मौके पर पहुंचे, पता चला कि युवक से पर्स छीनने के बाद युवतियां एक ऑटो में सवार होकर फरार हो गईं। इस संबंध में पीड़ित ने रिपोर्ट दी है। पुलिस ने 4 आरोपी युवतियों को देर रात हिरासत में लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। निर्माण क्षेत्र में काम करने वाला पीड़ित वारदात के वक्त प्रताप नगर से सोडाला की ओर जा रहा था।

नेगेटिव न्यूज

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबर, जो आपको जानना जरूरी है

खबरें और भी हैं...