पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़ेंगे नए चैप्टर

स्कूली पाठ्यक्रम में जुड़ेंगे नए चैप्टर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश के 60 हजार से ज्यादा प्रारंभिक और माध्यमिक स्कूलों में पहली बार नए सत्र (2018-19) से “”मतदान प्रक्रिया’ और “”रिजर्व बैंक की कार्यप्रणाली’ के बारे में बच्चों को पढ़ाया जाएगा। इससे पहले इस संबंध में अलग से कोई चैप्टर नहीं था। कक्षा 9 से 12वीं तक के लिए माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर ने और प्रारंभिक कक्षाओं के लिए एसआईईआरटी उदयपुर ने विशेषज्ञों से नए चैप्टर तैयार कराए हैं। दोनों ने पांडुलिपियां तैयार कर राज्य पाठ्य पुस्तक मंडल को प्रिंटिंग के लिए भेज दी है। मई तक संशोधित पुस्तकें स्कूलों में वितरित की जाएंगी। एसआईईआरटी उपनिदेशक सुभाष शर्मा ने बताया कि एसआईईआरटी ने कक्षा 5 हिंदी विषय और कक्षा 6, 7, 8 के सामाजिक विज्ञान विषय में मतदाता शिक्षा संबंधी और कक्षा 7 व 8 की सामाजिक विज्ञान में रिजर्व बैंक संबंधी चैप्टर जोड़ा है। इसी तरह कक्षा 9 से 12वीं तक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने चैप्टर जोड़ा है।

बच्चों को बताएंगे कैसे होता है चुनाव, क्या है आरबीआई का काम

किस चैप्टर में क्या जानेंगे बच्चे

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया : कार्यप्रणाली और कैसे छपते हैं नोट : आरबीआई की कार्यप्रणाली और उसकी देशभर की बैंकों में क्या भूमिका हैω वह राष्ट्रीयकृत, कॉपरेटिव और निजी बैंकों को किस तरह से नियंत्रित करता हैω नोट छापने और नए नोट जारी करने, गवर्नर के अधिकार-शक्तियां और बैंकों में कामकाज की सामान्य जानकारी के बारे में बताया गया है। शिक्षकों को सुझाव भी दिया है कि वे एक बार बच्चों को बैंकिंग कार्यप्रणाली समझाने के लिए बैंकों का भ्रमण जरूर कराएं।

मतदान प्रक्रिया : संवाद के माध्यम से समझाएंगे : चुनाव आयोग से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी, पीठासीन, बीएलओ, मतदान दल की भूमिका के बारे में बताया गया है। चैप्टर को रुचिकर बनाने के लिए दो व्यक्तियों में संवाद के माध्यम से भी मतदान प्रक्रिया को समझाने की कोशिश की गई है। मतदान का अधिकार, मतपेटी या फिर ईवीएम में मतदान की प्रक्रिया और उसकी गोपनीयता की सामान्य जानकारी जोड़ी गई है।

रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग ने ही भेजी गाइडलाइन

दोनों ही नए चैप्टर पुस्तकों में जोड़ने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और केन्द्रीय चुनाव आयोग ने ही सरकार को गाइडलाइन भेजी थी। चैप्टर में क्या जानकारी और सूचना प्रिंट करनी है, इसका पूरा प्रस्ताव भी रिजर्व बैंक और चुनाव आयोग ने सरकार को दिया था। इसके बाद राज्य सरकार की अनुमति पर चैप्टर की पांडुलिपियां तैयार कराई गईं।

बच्चों के साथ बड़ों में भी बैंकिंग और मतदान की जानकारी का अभाव

बच्चों के साथ बड़ों में भी बैंकिंग और मतदान की सामान्य जानकारी का अभाव होता है। इसके मद्देनजर दोनों ही विषयों पर पहली बार नए चैप्टर जोड़े गए हैं। इसके लिए लिखित मैटेरियल भी रिजर्व बैंक और चुनाव की तरफ से ही आया था। नए सत्र से पुस्तकों में ये चैप्टर बच्चे पढ़ेंगे। - दिनेश कोठारी, डायरेक्टर, एसआईईआरटी

खबरें और भी हैं...