- Hindi News
- National
- भारतीय रेल को चीन देगा रफ्तार, बेंगलुरू चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर के लिए चीन से मांगी मदद
भारतीय रेल को चीन देगा रफ्तार, बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर के लिए चीन से मांगी मदद
बीजिंग | भारतीय रेल को रफ्तार देने के लिए भारत ने बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के लिए चीन की मदद मांगी है। चीन के सामने यह प्रस्ताव दोनों देशों की स्ट्रेटजिक इकोनॉमिक डायलॉग (एसईडी) के दौरान रखा है। नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा, ‘हमने उन्हें बेंगलुरू-चेन्नई ट्रेन कॉरिडोर’ पर ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने का प्रस्ताव दिया है।’ एसईडी में राजीव कुमार के नेतृत्व में बीजिंग गए भारतीय प्रतिनिधिमंडल और चीन के राष्ट्रीय विकास एवं सुधार आयोग के चेयरमैन ही लिफेंग के बीच बातचीत हुई।