- Hindi News
- National
- पीएम मोदी आज चार दिन की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे, स्वीडन के बाद जाएंगे ब्रिटेन
पीएम मोदी आज चार दिन की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे, स्वीडन के बाद जाएंगे ब्रिटेन
लंदन | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साेमवार को चार दिन की विदेश यात्रा पर रवाना होंगे। वे स्वीडन और उसके बाद ब्रिटेन जाएंगे। ब्रिटेन की उनकी यह यात्रा खास होगी। वे स्वीडन से मंगलवार रात को लंदन पहुंचेंगे। यहां मोदी कॉमनवेल्थ समिट में हिस्सा लेंगे। वे बुधवार को ऐतिहासिक सेंट्रल हाल वेस्टमिंस्टर में भारतीयों के साथ ही दुनियाभर के लोगों को ‘भारत की बात, सबके साथ’ कार्यक्रम को संबाेधित करेंगे। यह कार्यक्रम महात्मा गांधी और मार्टिन लूथर किंग जैसे नेताओं के नक्शेकदम पर होगा। इसे यूरोप इंडिया फोरम आयोजित कर रहा है। इसका पूरी दुनिया में प्रसारण किया जाएगा। सेंट्रल हाल वेस्टमिंस्टर कार्यक्रम में मोदी दुनियाभर के लोगों का सोशल मीडिया के जरिए पूछे जाने वाले सवालों का जवाब भी देंगे। इससे पहले वे दिन में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे सहित अन्य देशों के प्रमुखों से अलग-अलग द्विपक्षीय बातचीत करेंगे।