पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कठुआ दुष्कर्म हत्याकांड का ट्रायल आज से; वकील बोली मेरे साथ भी दुष्कर्म हो सकता है

कठुआ दुष्कर्म-हत्याकांड का ट्रायल आज से; वकील बोली-मेरे साथ भी दुष्कर्म हो सकता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुष्कर्मों के खिलाफ दिल्ली में ‘नॉट इन माई नेम’ मार्च, देश के कई राज्यों से पहुंचे लोग

वकील हड़ताल खत्म करें : बार काउंसिल

वकीलों के रवैये पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार और नोटिस के बाद रविवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने जम्मू और कठुआ के वकीलों को हड़ताल खत्म करने को कहा है। वकीलों के दुर्व्यवहार की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड चीफ जस्टिस की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय दल भी जाएगा। काउंसिल के चेयरमैन और सीनियर एडवोकेट मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि दोषी वकीलों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।

भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे मंजूर

दुष्कर्म के आरोपियों के समर्थन में हुई रैली में जाकर विवादों में घिरे भाजपा के दोनों मंत्रियों के इस्तीफे सीएम महबूबा मुफ्ती ने रविवार को मंजूर कर लिए। मंत्री लाल सिंह और चंद्र प्रकाश गंगा के इस्तीफे सुबह ही भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे थे। इन्हें राज्यपाल एनएन वोहरा के पास भेज दिया गया।

आरोपी के परिवार ने कहा- सीबीआई से जांच करवाओ

रासना | कठुआ कांड का मुख्य साजिशकर्ता बताए जा रहे सांझी राम के परिवार ने कहा है कि मामले की जांच सीबीआई से करवानी चाहिए। उसमें दोषी मिलने पर भले ही सांझी राम और उसके बेटे को सरेआम फांसी दे देना।

भाजपा ने मांगा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष का इस्तीफा

कठुआ दुष्कर्म केस में दिए बयान पर भाजपा ने जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर को हटाने की मांग की है।

नई दिल्ली | कठुआ, उन्नाव सहित युवतियों और बच्चियों के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में रविवार को देश के कई शहरों में प्रदर्शन हुए। दिल्ली में संसद मार्ग पर “नॉट इन माई नेम’ मार्च निकाला गया। सिविल सोसायटी ने संसद मार्ग पर यह मार्च निकाला। प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला, पुरुष और थर्ड जेंडर के लोग शामिल थे। इनकी मांग थी कि उन्नाव और कठुआ कांड के दोषियों को सख्त सजा दी जाए। प्रदर्शन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोग और सुप्रीम कोर्ट के कई वकील भी शामिल हुए।

उन्नाव दुष्कर्म केस

पीड़िता के परिवार का आरोप- विधायक के गुंडे दे रहे धमकी, उन्नाव से दो लोग गायब

भास्कर न्यूज | लखनऊ

उन्नाव दुष्कर्म केस की पीड़िता के परिवार ने आरोप लगाया है कि भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर के गुंडे उन्हें और गवाहों को धमका रहे हैं। पीड़िता के चाचा ने दावा किया कि विधायक का भाई अतुल सिंह जेल से ही अपने लोगों को गांव वालों को धमकाने के निर्देश दे रहा है। उन्होंने दावा किया कि गांव के दो लोग लापता भी हैं। उन्होंने कहा कि शनिवार को विधायक के गुंडे दो गाड़ियों में गांव भी गए थे।

इसी बीच, पीड़िता को नौकरी का झांसा देकर विधायक के पास ले जाने की आरोपी शशि सिंह को कोर्ट ने चार दिन के रिमांड पर सीबीआई को सौंप दिया। विधायक को भी कोर्ट ने शनिवार को सात दिन के रिमांड पर जांच एजेंसी को सौंपा था। रिमांड के तहत सीबीआई टीम रविवार को विधायक को उन्नाव लेकर गई। साक्ष्य जुटाने के लिए उन्हें घटनास्थल पर भी ले जाया जा सकता है।

लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बर्खास्त होंगे

बुलन्दशहर |
यूपी के डीजीपी ओपी सिंह ने कहा है कि उन्नाव कांड में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मी बर्खास्त किए जाएंगे। मेरठ मंडल के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के लिए आए डीजीपी ने कहा कि ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है और उन्हें बर्खास्त किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...