पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रेवड़िया में भक्ति संध्या का हुआ आयोजन

रेवड़िया में भक्ति संध्या का हुआ आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मारवाड़ जंक्शन | नजदीकी रेवड़िया गांव में बने पूरबजी के मंदिर पर भक्ति संध्या का आयोजन किया गया। जोरावरसिंह राठौड़ ने बताया कि भक्ति संध्या का आगाज कालूराम बिखरनिया ने गणपति वंदना से किया। इसके बाद उन्होंने ले हाथ ढाल तलवार माजीसा...की प्रस्तुति दी। इसी प्रकार गायिका सोनू सिसोदिया ने मेहंदी माताजी रे मन भाई रे मेहंदी राचनी...और पूरबजी थारा भक्त थारी बाटा जोवे...की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। इसी प्रकार शराफत अली ने भी कृष्ण भक्ति की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन शैतानसिंह राजपुरोहित व गजेंद्रसिंह ने किया। इस मौके पर हेमलियावास सरपंच महिपालसिंह, तहसीलदार श्रवणसिंह, कल्याणसिंह, शंकरसिंह, महेंद्रसिंह, जयवर्धनसिंह, हर्षवर्धनसिंह, कानसिंह, भंवरसिंह, नारायणसिंह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...