पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सोमेसर के ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

सोमेसर के ग्रामीणों ने की स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बूसी | निकटवर्ती सोमेसर गांव में आबादी क्षेत्र के अंदर से गुजरने वाले उदयपुर-जोधपुर मेगा हाईवे पर पुलिस चौकी से आगे विकट मोड पर स्थित तिराहे व भादरलाऊ चौराहे पर ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है। सोमसर के चंदूराम वैष्णव व कैलाश भाटी सहित ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस चौकी के आगे विकट मोड पर तीन रास्ते हैं एवं यहां पर बस स्टैंड होने से ग्रामीणों की आवाजाही अधिक रहती है। भादरलाऊ चौराह पर भी बस स्टैंड व मुख्य मार्ग होने से भीड़ अधिक रहती है। ऐसे में यहां पर स्पीड ब्रेकर नहीं होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती है। ग्रामीणों ने शीघ्र यहां स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...