ग्राम विकास अधिकारी ने किया कार्य ग्रहण
मारवाड़ जंक्शन | ग्राम पंचायत में मंगलवार को ग्राम विकास अधिकारी मदनसिंह ने पदभार ग्रहण किया। लंबे समय से स्थायी ग्राम विकास अधिकारी की मांग के चलते मदनसिंह को लगाने पर वार्ड पंचों ने खुशी जाहिर की। इस मौके पर वार्डपंच संघ के अध्यक्ष नगेन्द्रसिंह गुर्जर व लक्ष्मणदास सांवलानी ने नए ग्राम विकास अधिकारी का स्वागत किया।