- Hindi News
- National
- मंत्री समूह की छठी बैठक बुधवार से गुवाहाटी में, यूनुस खान करेंगे अध्यक्षता
मंत्री समूह की छठी बैठक बुधवार से गुवाहाटी में, यूनुस खान करेंगे अध्यक्षता
रोड सेफ्टी और परिवहन सुधार के लिए गठित परिवहन मंत्री समूह की छठी बैठक बुधवार को गुवहाटी में आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता मंत्री समूह के अध्यक्ष एवं प्रदेश के परिवहन मंत्री यूनुस खान करेंगे। खान को केंद्रीय सड़क परिहवन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 2 मार्च 2016 को नियुक्त किया था। बैठक में देश भर के करीब डेढ़ दर्जन से अधिक मंत्री भाग लेंगे। बैठक के लिए एसीएस परिवहन शैलेंद्र अग्रवाल रवाना हो गए हैं। खान बुधवार को गुवाहटी के लिए रवाना होंगे।
बैठक में ये रहेंगे मुद्दे : बैठक में 2020 तक सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाने के लिए ‘राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा कोड निर्माण, सड़क दुर्घटना से प्रभावितों की सहायता के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने, सड़क सुरक्षा को बढावा देने के लिए एक्शन प्लान बनाने, विभिन्न राज्यों में मोटर वाहन करों की एकरूपता, अंतरराज्य यात्री और माल परिवहन में सुधार, राज्यों में परमिट शर्तों और परमिट फीस की एकरूपता के लिए एक्शन प्लान बनाने पर विचार-विमर्श किया जाएगा।