पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • छक्के लगाने में गेल के बाद दूसरे नंबर पर आए रोहित, रैना को पीछे छोड़ा

छक्के लगाने में गेल के बाद दूसरे नंबर पर आए रोहित, रैना को पीछे छोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अपने शुरुआती तीनाें मैच गंवा चुकी डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस ने आईपीएल-11 में पहली जीत दर्ज की। इस बीच, रोहित आईपीएल में गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सुरेश रैना को पीछे छोड़ा। मुंबई ने मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 46 रन से हराया। मुंबई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 213 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 94 और ओपनर एविन लेविस ने 65 रन की शानदारी पारी खेली। रोहित ने 52 गेंदों पर 10 चौके और 5 छक्के लगाए। इन दोनों ने तीसरे विकेट की साझेदारी में 108 रन जोड़े। कोरी एंडरसन ने लेविस को विकेटकीपर डिकॉक के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इससे पहले उमेश यादव ने पहली दो गेंदों पर सूर्यकुमार यादव और इशान किशन को बोल्ड कर पैवेलियन लौटा दिया। रोहित ने क्रुनाल पंड्या (15) के साथ चौथे विकेट के लिए 40 और कीरोन पोलार्ड (5) के साथ पांचवें विकेट के लिए 30 रन जोड़े। हार्दिक पंड्या ने 17* रन बनाए।

कोहली के नाबाद 92 रन

जवाब में बेंगलुरु की टीम 8 विकेटपर 167 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान विराट कोहली ने 92* रन बनाए। कोहली ने 62 गेंदों पर 7 चौके और 4 छक्के लगाए। क्रुनाल पंड्या ने 3 और जसप्रीत बुमराह व मिशेल मैक्लिंघन ने 2-2 विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने बेंगलुरु को 46 रन से हराया

रोहित शर्मा

179 छक्के हो गए हैं मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा के आईपीएल में। टूर्नामेंट में गेल के बाद सबसे ज्यादा छक्के जमाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खब्बू बल्लेबाज सुरेश रैना (174) को पीछे छोड़ा। मुंबई और बेंगलुरु मैच से पहले दोनों बराबरी पर थे।

94 रन बनाए रोहित ने। इस सीजन के टॉप स्कोरर बने। संजू सैमसन और कोहली 92-92 रन के साथ संयुक्त दूसरे स्थान पर

201 रन बनाए हैं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने इस सीजन में अब तक। सबसे ज्यादा।

8 विकेट लिए हैं मयंक मार्कंडेय और क्रिस वोक्स ने आईपीएल-11 में अब तक। औसत में मयंक आगे।

खबरें और भी हैं...