पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शराब पीने के बाद स्कूलों के ताले तोड़ रसोईघर में बनाता था खाना, गिरफ्तार

शराब पीने के बाद स्कूलों के ताले तोड़ रसोईघर में बनाता था खाना, गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंदड़ा | राष्ट्रीय राजमार्ग 162 पर अमरपुरा ग्राम पंचायत के लालपुरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिछले करीब दो सालों से चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। एएसआई निजामुदीन खान ने बताया कि मई 2016 से लगातार लालपुरा के राउप्रा विद्यालय में रात्रि को ताला तोड़कर खाना बनाकर खाना व चोरी करने का आरोपी अजमेर जिले के जवाजा थाना क्षेत्र नाईकलां ग्राम पंचायत के निंबडी खेडा निवासी सम्पतसिंह 24 वर्ष पुत्र भीमसिंह को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी खाना बनाने के बाद पहाड़ी क्षेत्र में स्कूल की दरी ले जाकर सो जाता। प्रात: उठकर गांव की आेर चला जाता। आरोपी सम्पतसिंह आदतन शराबी हैं। राजमार्ग से सटी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लालपुरा में मई 2016 से दस बार वारदात कर चुका हैं। आरोपी ने पूछताछ के दौरान लालपुरा विद्यालय में दस बार, ब्यावर के गोविन्दपुरा के राजकीय विद्यालय में चोरी करना ,बिराटिया खुर्द के एक विद्यालय व चांग के राउमा विद्यालय में भी चोरी करना कबूल किया हैं। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...