पार्किंग में आग लगी, दम घुटने से दो मासूम सहित 4 लोगों की मौत
नई दिल्ली में पीतमपुरा के कोहाट एनक्लेव की घटना
नई दिल्ली | नई दिल्ली में पीतमपुरा इलाके की कोहाट एनक्लेव में शुक्रवार को चार मंजिला इमारत की पार्किंग में आग लग गई। इससे दम घुटने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतकों में राकेश नागपाल (40), प|ी टीना नागपाल (37), बेटा दिव्यांशु (8) और बेटी श्रेया (3) शामिल हैं।
आ
ग की चपेट में आने से पार्किंग में खड़ी पांच गाड़ियां और कुछ मोटरसाइकिलें भी जलकर खाक हो गईं। बिल्डिंग में आग सुबह तड़के लगी थी। दमकल की 10 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।