पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के व \"मॉम\' श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के व \"मॉम\' श्रीदेवी को बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा
एजेंसी . नई दिल्ली | 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की शुक्रवार को घोषणा कर दी गई। 2017 के लिए घोषित पुरस्कार में बॉलीवुड की फिल्मों में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहब फाल्के सम्मान दिया गया है। दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को \\\"मॉम\\\' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। रीमा दास की असमी फिल्म \\\"विलेज रॉकस्टार्स\\\' को बेस्ट फीचर फिल्म, बंगाली फिल्म \\\"नगरकीर्तन\\\' के लिए रिद्धी सेन को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। सभी विजेताओं को 3 मई को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार देंगे।





हिंदी सिनेमा के सर्वाेच्च सम्मान दादा साहब फाल्के से नवाजे गए विनोद खन्ना 49वें शख्स हैं।

2017 के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार
बेस्ट एक्टर - रिद्धी सेन - नगरकीर्तन

बेस्ट एक्ट्रेस - श्रीदेवी - मॉम

बेस्ट क्षेत्रीय फिल्म (हिंदी) - न्यूटन

स्पेशल मेंशन - पंकज त्रिपाठी - न्यूटन, पार्वती - टेक ऑफ

बेस्ट सर्पोटिंग एक्ट्रेस- दिव्या दत्ता - इरादा

बेस्ट फिल्म - विलेज रॉकस्टार्स (असमी)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म - बाहुबली2

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर - रहमान - कात्रू वेलिवेदाई, तमिल

बेस्ट एक्शन, स्पेशल इफेक्ट्स - बाहुबली2

बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर - एआर रहमान- मॉम

बेस्ट कोरियोग्राफी - गणेश आचार्या - टॉयलेट एक प्रेम कथा- गोरी तू लठ्ठ मार।





बेस्ट निर्देशक - जयराज - भयानकम (मलयालम)

बेस्ट सिंगर (पुरुष) - येसुदास

बेस्ट सिंगर (महिला) - साशा तिरुपति

नर्गिस दत्त अवॉर्ड - राष्टीय मुद्दों के लिए बेस्ट फिल्म मराठी भाषा की \\\"धाप्पा\\\'

बेस्ट तेलुगु फिल्म - द गाजी अटैक

बेस्ट मराठी फिल्म - कच्चा लिंबु

बेस्ट शॉर्ट फिल्म - मराठी फिल्म मय्यत

खबरें और भी हैं...