पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • उठाव घटने से मूंग में गिरावट, ग्वार सीड में नरमी जारी रही

उठाव घटने से मूंग में गिरावट, ग्वार सीड में नरमी जारी रही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उठाव घटने से मूंग में गिरावट, ग्वार सीड में नरमी जारी रही
बिजनेस रिपोर्टर| जयपुर

उठाव घटने से शुक्रवार को जयपुर मंडी में मूंग में गिरावट देखने को मिली। ग्वार सीड व ग्वार गम के भाव घटाकर बोले गए। बॉम्बे पाम तेल में गिरावट दर्ज की गई। सामान्य कारोबार से सरसों, चना, दाल-दलहन, अनाज व किराना वस्तुओं के भावों में बदलाव नहीं हुआ।

अनाज-दालें : उठाव कमजोर होने से स्थानीय मंडी में मूंग मिल डिलीवरी में 200 रुपए क्विंटल की गिरावट रही। लेकिन चना, दाल व अन्य दलहन के भावों में बदलाव नहीं हुआ। गेहूं समेत मोटा अनाज पड़ा रहा।

तेल-तिलहन : कमजोर मांग से बॉम्बे पाम तेल में 20 रुपए क्विंटल की नरमी रही। सरसों एक्सपेलर, मूंगफली व सोया रिफाइंड तेल के भावों में बदलाव नहीं हुआ। सामान्य कारोबार से सरसों मिल डिलीवरी पड़ी रही।

ग्वार-गम : मांग घटने से हाजिर में ग्वार सीड ग्वार गम में 50-50 रुपए क्विंटल की गिरावट रही।

अनाज : गेहूं मिल डिलीवरी नया 1730-1735, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रुपए प्रति क्विंटल।

गुड़-चीनी : चीनी 2950-3050 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2300-2500 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।

दाल-दलहन : मूंग मिल डिलीवरी 5000-5200, मोठ 3300-3400, चौला 3600-3700, उड़द 3450-3550, चना जयपुर लाइन 3700-3900, मूंग मोगर 6400-6700, मूंग छिलका 6000-6200, चोला मोगर देसी 4000-4800, उड़द मोगर 4300-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4600-4650, चना दाल बोल्ड 4750-4800 रुपए प्रति क्विंटल।

तेल-तिलहन : सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 3950-3955, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7750, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7500, बॉम्बे पाम 7200, मूंगफली लूज गुजरात 7900 रुपए प्रति क्विंटल।

किराना : हल्दी पिसाई 8500-8700, निजामाबाद 8800-9200, सांगली 9200-9600, इरोड 8650-9000, लालमिर्च गुंटूर 4800-7000, लालमिर्च मीडियम 4800-6100, लालमिर्च फटकी 3000-4000, लालमिर्च तेजा 8000-9100, लालमिर्च एमपी 6150-7000, धनिया ईगल ब्रांड 5000-6000, धनिया स्कूटर 5400-7000, धनिया दाल कटिंग 5000-6000, रामगंज कटिंग 4100-6000, जीरा अनकट 17000-19300, जीरा कटिंग 20200-25000 रुपए प्रति क्विंटल।

सूखा मेवा : गोला टिपटूर 155-175, बादाम गिरी 570-600, बादाम मामरा 1400-2500, काजू टुकड़ी 680-780, काजू साबुत 750-900, पिस्ता कच्चा 1250-1500, किशमिश 130-250, अखरोट 400-550, अखरोट गिरी 700-1000 रुपए प्रति किलो।

ग्वार व ग्वारगम : ग्वार जयपुर लाइन 4050, ग्वार बीकानेर लाइन 4075, ग्वारगम जोधपुर 8950 रुपए प्रति क्विंटल।

खबरें और भी हैं...