बिहार: राबड़ी सहित चार ने विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरा
पटना|बिहार विधान परिषद की 11 सीटों के चुनाव के लिए राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी समेत चार उम्मीदवारों ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे, खुर्शीद मोहसिन और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे संतोष मांझी ने अपना नामांकन दाखिल किया। खुर्शीद मोहसिन लालू प्रसाद यादव के घर पर जैविक खेती करने के साथ माली का भी काम करते थे।