कोलंबो के आनंद कीर्ति को आंबेडकर पुरस्कार मिलेगा
नई दिल्ली | श्रीलंका के कोलंबो में प्रो. भंते आनंद कीर्ति को बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। भारतीय दलित साहित्य ने शुक्रवार को आंबेडकर की 127वीं जयंती की पूर्व संध्या पर यह घोषणा की। कैलानिया यूनिवर्सिटी के प्रो. कीर्ति को 9-10 दिसंबर को पुरस्कार मिलेगा।