जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत
जहरीले जंतु के काटने से युवक की मौत
भास्कर न्यूज | रोहट
कस्बे के खेतेश्वर नगर निवासी सुरेश पुत्र गेनाराम जाति गवारिया की गुरुवार को खेत में कार्य करने के दौरान जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। जिला परिषद सदस्य केसरसिंह परिहार ने बताया कि गुरुवार को मृतक खेत में कार्य कर रहा था। इस दौरान जहरीले जंतु ने काट लिया। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।