घायल हुए नील गाय के बच्चे को रात को पहुंचाया पिंजरा पोल गौशाला
नील गाय का बच्चा अज्ञात कारणों से हुआ घायल, वन विभाग के रेंजर ने अपने स्तर पर ही देखभाल करने के दिये निर्देश
रोहट | निकटवर्ती दूदिया व बागडिय़ा के बीच गुरुवार देर शाम को नील गाय का बच्चा गंभीर घायल हो गया। इस राह से गुजर रहे वन्य जीव प्रेमी करणी सेना के किशनसिंह, श्रवण विश्नोई, रामप्रसाद आदि ने बीटीएफ जिला प्रभारी करण विश्नोई को सूचना दी। बीटीएफ प्रभारी ने रेंजर चुन्नीलाल से घटना की जानकारी देते हुए बात की व प्रभारी को अपने स्तर पर ही कल तक इंतजार करने की बात कही। जिस पर बीटीएफ प्रभारी ने डीएफओ से बात भी की। वन्य जीव प्रेमियों ने नील गाय को पिंजरापोल गौशाला पहुंचाया। डीएफओ ने रेंजर की इस कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकरीवाला निवासी करण विश्नोई ने बताया कि रेंजर चुन्नीलाल से बात की तो उसने कहा कि रोहट में गाड़ी है किंतु बात नहीं हो पाई आप अपने स्तर पर इसकी देखभाल करें कल समाधान किया जायेगा।