- Hindi News
- National
- रूस की चेतावनी के 3 दिन बाद अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने सीरिया में दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें
रूस की चेतावनी के 3 दिन बाद अमेरिका, ब्रिटेन व फ्रांस ने सीरिया में दागीं 100 से ज्यादा मिसाइलें
वॉशिंगटन/मॉस्को/दमिश्क| सीरिया में शनिवार तड़के अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस ने 105 मिसाइल हमले किए। सीरिया के रासायनिक हथियारों को निशाना बनाया गया। डौमा में बीते हफ्ते कथित केमिकल अटैक के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस पर रूस ने अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। इसके तीन दिन बाद ही अमेरिका ने यह कार्रवाई की। रूस, ईरान और चीन ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की है। -देश विदेश भी पढ़ें
रूस का दावा- 71 मिसाइलों को हवा में तबाह कर दिया...
मिसाइल हमला नाकाम होने पर सीरिया में जश्न
हमले के बाद सीरियाई युवा सड़क पर उतरे। अमेरिका विरोधी नारे लगाते हुए जश्न मनाया। कहा- हमला नाकाम रहा। हमने अमेरिका को शर्मसार कर दिया।