पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दिमाग काम करता है, शरीर शासन करता है

दिमाग काम करता है, शरीर शासन करता है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिमाग काम करता है, शरीर शासन करता है

इन्हें साल्लुस्त के नाम से भी जाना जाता है। ये एक रोमन इतिहासकार और राजनीतिज्ञ थे। परिवार इनका इटली का था। वार्षिक वृत्तांत की तरह इतिहास को लिखना इन्होंने पूरी तरह से खारिज कर दिया था।

गायस साल्लुस्त क्रिस्पस

जन्म- 86 बीसी निधन- 35 बीसी

एकता छोटे समुदाय को भी बड़ा बना देती है, एकता की कमी महान समुदाय को भी तोड़ देती है।

लड़ाई शुरू करना बहुत आसान है, मुश्किल है इसे खत्म करना।

गलत तरीके अपनाकर सफल होने से कहीं बेहतर है सही तरीके के साथ काम करके असफल होना।

जो मर चुका है, उस तक कोई दुख नहीं पहुंच पाता।

ना किसी मंत्र से, ना ही महिलाओं की प्रार्थना से। सफलता मिलती है जागरुकता, ऊर्जा और बुद्धि के बल से।

कम ही लोग हैं जो पैसों से अधिक महत्व सम्मान को देते हैं।

धूप में तपे जुनून की परछाईं है प्रसिद्धि।

खबरें और भी हैं...