पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीमारी से जूझने के बाद पहले से ज्यादा ताकतवर खिलाड़ी बने

बीमारी से जूझने के बाद पहले से ज्यादा ताकतवर खिलाड़ी बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रिस गेल पूरी दुनिया में अपनी धुंअाधार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। जमैका के क्रिकेटर हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वेस्टइंडीज के लिए खेलते हैं। भारत में इनकी फैन फॉलोइंग ज्यादा है क्योंकि वे इंडियन प्रीमियम लीग के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। सबसे ज्यादा अाईपीएल रन बनाने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है। क्रिस ने अाईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा सिक्स लगाए हैं।

क्रिस का जन्म जमैका के किंग्सटन में 21 सितंबर 1979 को हुअा था। वे बचपन से ही शांत स्वभाव के थे। उनका यही स्वभाव फील्ड पर साफ दिखाई देता है। शुरुअाती समय गेल के लिए बहुत संघर्ष भरा रहा। गरीबी उनपर कुछ इस तरह हावी थी कि दो वक्त की रोटी भी मुश्किल से मिलती थी। पिता का नाम डूड्ले गेल था अौर वे पुलिस में थे। मां मूंगफली बेचने का काम करती थीं। गेल ने अपना बचपन गली में क्रिकेट खेलते हुए बिताया लेकिन जल्द ही उन्हें जमैका के लुकास क्रिकेट क्लब में शामिल कर लिया गया। यहां उनके हुनर को देखते हुए केवल 19 साल की उम्र में ही फर्स्ट क्लास डेब्यू भी करवाया गया। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने एेसी छाप छोड़ी कि कुछ ही महीनों के अंदर उन्हें वेस्टइंडीज की नेशनल क्रिकेट टीम की तरफ से खेलने का प्रस्ताव मिला। उन्होंने अपना पहला वन-डे इंटरनेशनल मैच 11 सितंबर 1998 को भारत के खिलाफ खेला। वन-डे में डेब्यू के 6 महीने बाद ही उन्हें टेस्ट मैच में भी मौका दिया गया। हालांकि गेल से जिस परफॉर्मेंस की लोग उम्मीद कर रहे थे, वे उसपर खरे नहीं उतर पाए थे। इसीलिए दो सालों तक क्रिस की टीम में जगह तय नहीं हो सकी थी। फिर नवंबर 2002 में वह पल अाया जिसने क्रिस की वेस्टइंडीज टीम में जगह पक्की कर दी। उन्होंने 2002 के अंत तक भारत के खिलाफ शानदार तीन शतक लगाए। अब उनके फैन्स केवल वेस्टइंडीज तक सीमित नहीं थे। क्रिस को 2005 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक सिरीज के दौरान चक्कर अाने अौर सांस लेने में तकलीफ होने की वजह से फील्ड से बाहर जाना पड़ा था। जांच हुई तो पता चला कि उनके दिल में छेद है। इलाज के बाद उन्होंने पहले से ज्यादा खुलकर जीने का निर्णय लिया। गेल अपनी सर्जरी के बाद ज्यादा ताकतवर खिलाड़ी बनकर उभरे। 2006 में उनके शानदार परफॉर्मेंस की वजह से उन्हें प्लेयर अॉफ द चैंपियन्स ट्रॉफी दी गई। 2007 के अाइसीसी वर्ल्ड टी-20 में वे साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रनों की शानदार पारी खेलकर दुनिया के एेसे पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने टी-20 क्रिकेट में शतक लगाया। उनका ये रिकॉर्ड अगले पांच सालों तक कायम रहा। 2011 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे।

नाम- क्रिस गेल

जन्म- 21 सितंबर 1979

काम- क्रिकेटर

खबरें और भी हैं...