पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भारत से 3,500 प्रोडक्ट के ड्यूटी फ्री आयात की अमेरिका समीक्षा करेगा

भारत से 3,500 प्रोडक्ट के ड्यूटी-फ्री आयात की अमेरिका समीक्षा करेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वॉशिंगटन|भारत से ड्यूटी-फ्री आयात की अमेरिका समीक्षा करेगा। इससे भारत का निर्यात प्रभावित हो सकता है। जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेज (जीएसपी) के तहत अमेरिका रसायन, इंजीनियरिंग जैसी इंडस्ट्री के करीब 3,500 प्रोडक्ट के आयात पर कोई शुल्क नहीं लगाता है। शुल्क लागू होने के बाद भारत से इनका निर्यात प्रतिस्पर्धी नहीं रह जाएगा। जीएसपी की व्यवस्था 1976 में लागू हुई थी। इसका मकसद विभिन्न देशों की इकोनॉमी को मदद करना था। अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय ने शुक्रवार को कहा कि जीएसपी में भारत के अलावा इंडोनेशिया और कजाखस्तान की योग्यता की समीक्षा की जाएगी। अमेरिकी कांग्रेस ने पिछले महीने 2020 तक जीएसपी को रिन्यू करने का फैसला किया था। उप-व्यापार प्रतिनिधि जेफरी गेरिश ने कहा कि अमेरिका की डेयरी और मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री ने भारत को जीएसपी के लाभ देने की समीक्षा की मांग की थी। उन्होंने अरोप लगाया कि भारत ने इन सेक्टर्स में काफी इंपोर्ट ड्यूटी लगा रखी है, जिससे अमेरिका का निर्यात प्रभावित होता है।

1976 में लागू जीएसपी के तहत इन उत्पादों पर शुल्क नहीं लगता

36,400 करोड़ का निर्यात प्रभावित हो सकता है

1.38 लाख करोड़ रु. का आयात किया था अमेरिका ने पिछले साल जीएसपी के तहत

36,400 करोड़ रु. का निर्यात भारत ने किया था, यह बाकी सभी देशों से ज्यादा है

27,300 करोड़ रुपए के साथ थाईलैंड दूसरे और 16,250 करोड़ के साथ ब्राजील तीसरे नंबर पर है।

खबरें और भी हैं...