पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सनराइजर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

सनराइजर्स ने लगाई जीत की हैट्रिक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद कप्तान केन विलियम्सन (50) की शानदार पारी से सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल-11 में कोलकाता नाइटराइडर्स को 5 विकेट से हरा दिया। कोलकाता ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 138 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स ने 19 ओवर में 5 विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीत लिया। शाकिब अल हसन ने 27 और रिद्धिमान साहा ने 24 रन बनाए। यूसुफ पठान ने 7 गेंदों पर 17* रन की पारी खेली। यूसुफ ने आंद्र रसेल द्वारा फेंके गए 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर छक्का मारकर हैदराबाद को जीत दिलाई।

इससे पहले सनराइजर्स के कप्तान केन विलियम्सन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। कोलकाता ने उथप्पा (3) का विकेट गंवाने के बाद 7 ओवर में 1 विकेट पर 52 रन बना लिए थे। इसी स्कोर पर बारिश आ गई और एक घंटे तक खेल रुका रहा। बारिश रुकने के बाद जब दोबारा खेल शुरू हुआ तो कोलकाता की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कोलकाता के लिए ओपनर क्रिस लिन ने 49, कप्तान दिनेश कार्तिक ने 29 और नीतीश राणा ने 18 रन बनाए। इन तीनों के अलावा कोलकाता का कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाया। सनराइजर्स के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन और बिली स्टैनलेक व शाकिब अल हसन ने दो-दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...