पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नौसेना का ड्रोन क्रैश, यह 23 दिन में दूसरा हादसा है

नौसेना का ड्रोन क्रैश, यह 23 दिन में दूसरा हादसा है

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अहमदाबाद | गुजरात में पोरबंदर के पास भारतीय नौसेना का पायलट-रहित ड्रोन विमान शनिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। नौसेना ने बताया कि यूएवी हेरॉन रूटीन उड़ान पर था। दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर इसका कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया। शुरुआती जांच में दुर्घटना की वजह इंजन का फेल होना बताया जा रहा था। इससे पहले 22 मार्च को भी एक ड्रोन विमान क्रैश हुआ था, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इससे पहले कोच्चि में भी नवंबर 2017 को इसी तरह से इंडियन नेवी का नेवी बेस से टेक ऑफ करने के कुछ ही मिनटों बाद एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था।

खबरें और भी हैं...