पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 106 साल पहले दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक डूब गया था, 1517 लोग मारे गए थे

106 साल पहले दुनिया का सबसे बड़ा जहाज टाइटैनिक डूब गया था, 1517 लोग मारे गए थे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1912 आज ही के दिन भाप से चलने वाला दुनिया का सबसे बड़ा यात्री जहाज टाइटैनिक हिमखंड से टकराकर डूब गया था। इस हादसे में 1512 लोगों की मौत हो गई थी।

1948 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था। यह राज्य 30 छोटे-छोटे राज्यों को मिला कर बना था।

1999- पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो तथा उनके पति आसिफ अली जरदारी को सरकारी ठेकों में दलाली खाने के मामले में 5 साल जेल की सजा हुई थी।

2002 दक्षिण कोरिया में बुसान के निकट एयर चाइना का विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 128 लोगों की मौत।

2003- ब्रिटेन में आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने हथियार डाल देने का निर्णय लिया।

2004- राजीव गांधी हत्याकांड से जुड़े लिट्टे उग्रवादी वी. मुरलीधरन की कोलम्बो में हत्या की गई।

2006- इंटरपोल ने जकार्ता सम्मेलन में एंटी करप्शन एकेडमी के गठन का प्रस्ताव सुझाया।

खबरें और भी हैं...