पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अन्नपूर्णा रसोई के तहत शहर में तीन स्थानों पर वैन

अन्नपूर्णा रसोई के तहत शहर में तीन स्थानों पर वैन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अन्नपूर्णा रसोई के तहत शहर में तीन स्थानों पर वैन खड़ी रहेगी। इनमें भैरू चौक, तहसील चौराहा एवं तीसरी वैन सुबह नाश्ते के समय मेहता प्याऊ, दोपहर व शाम के खाने के समय पंचायत समिति के बाहर खड़ी रहेगी। इन वैनों के माध्यम से शहर में दूरदराज के गांवों से आने-जाने वाले लोगों के लिए सुबह 8 से 11 बजे तक 5 रुपए में नाश्ता एवं 11 से 4 बजे तक दोपहर का खाना व 5 से 8 बजे तक रात का खाना 8 रुपए में उपलब्ध रहेगा। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष रमेश राखेचा, अधिशाषी अधिकारी सोमप्रकाश मिश्रा, पार्षद फुलाराम सुथार, भूरसिंह, किशन वछेटा, मगनाराम सुथार, प्रकाश सोलंकी, दिनेश मीणा सहित बड़ी संख्या में शहरवासी भी उपस्थित रहे।

योजना

अन्नपूर्णा रसोई अब सुमेरपुर में भी, 8 रुपए में मिलेगा भोजन

योजना का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को अच्छा खाना उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाना

भास्कर न्यूज | सुमेरपुर

शहर के तीन स्थानों पर अब आमजन को अन्नपूर्णा रसोई का भोजन उपलब्ध हो सकेगा। जहां पर 5 रुपए में नाश्ता और दोपहर व रात में 8 रुपए में भोजन उपलब्ध रहेगा। अन्नपूर्णा रसोई वैन का उदघाटन मंगलवार को उपमुख्य सचेतक व विधायक मदन राठौड़, नगरपालिका अध्यक्ष जोराराम कुमावत एवं प्रधान राजेंद्रसिंह देवड़ा ने पंचायत समिति कार्यालय के बाहर किया। इस मौके पर विधायक राठौड़ ने कहा कि अन्नपूर्णा रसोई के माध्यम से आमजन और जरूरतमंद व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण व हाइजेनिक खाना उपलब्ध करवाने की दिशा में सरकार का यह एक महत्वपूर्ण कदम है। स्मार्ट रसोई वैन के माध्यम से भोजन का निर्माण पूर्ण मशीनीकरण पद्धति से होगा। जिसमें स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही पर्सनल हाइजीन के लिए रसोई से संबंधित कार्य करने वाले सभी व्यक्तियों को टोपी, एप्रॅन आदि का उपयोग करेंगे।

प्रतिदिन बदलेगा भोजन की थाली का स्वाद : आठ रुपए में भोजन की थाली में प्रतिदिन अलग-अलग स्वाद होगा। सोमवार को पांच रोटी, राजमा-आलू की सब्जी, दाल की खिचड़ी, सूजी का हलवा थाली में परोसा जाएगा। मंगलवार को रोटी, जीरा राइस, तुअर दाल, आलू की सब्जी, लापसी होगी। वहीं बाकी बचे दिनों में भी खाने का मीनू अलग-अलग होगा। नाश्ता प्रतिदिन एक जैसा मिलेगा, जिसमें पौआ, इडली सांभर व कड़ी कचौरी होगी। थाली में 350 ग्राम नाश्ता एवं 450 ग्राम भोजन मिलेगा।

भोजन का बिल और पीने का पानी भी रहेगा उपलब्ध : वैन में कार्यरत सभी व्यक्तियों तथा आमजन को भोजन और नाश्ते का बिल उपलब्ध करवाया जाएगा। अन्नपूर्णा रसोई भोजन के अंतर्गत फूड वैन के माध्यम से भोजन वितरण कराने का उद्देश्य जरूरतमंद व्यक्ति को अच्छा खाना उचित मूल्य पर मिल जाए। दूरदराज से आने वाले लोगों को निकट ही खाना उचित मूल्य पर मिल जाएगा।

उपमुख्य सचेतक राठौड़ ने सोमवार को पंचायत समिति के बाहर अन्नपूर्णा वैन का किया उदघाटन

सुमेरपुर में तीन स्थानों पर खड़ी रहेगी अन्नपूर्णा रसोई वैन

खबरें और भी हैं...