झाला की चौकी व रामावास सर्किल सभा के चुनाव संपन्न
सेंदड़ा | राजस्थान रावत राजपूत महासभा ब्यावर के सर्किल झाला की चौकी व सर्किल रामावास के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। रामसिंह भगवानपुरा को अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इस मौके पर पूर्व प्रदेशाध्यक्ष नाथूसिंह बोच, रतनसिंह, मोहनसिंह, बाबूसिंह भाटी, प्रधानाचार्य मानसिंह, पूर्व सरपंच चेतनसिंह, बन्नेसिंह आदि उपस्थित थे।
रामावास सर्किल के चुनाव अधिकारी घेवरसिंह चौहान ने बताया कि रामावास सर्किल अध्यक्ष भंवरसिंह मोडीयाडा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष तेजसिंह,वरिष्ठ महामंत्री मीठूसिंह,नवयुवक मंडल अध्यक्ष नारायणसिंह रामावास को सर्वसम्मति से चुना गया। समाजबंधुओं ने अध्यक्ष व पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
सेंदड़ा. अध्यक्ष व पदाधिकारियों का स्वागत करते समाजबंधु।