भारुंदा में सती माता मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 22 व 23 अप्रैल को
भारुंदा में सती माता मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 22 व 23 अप्रैल को
भास्कर न्यूज | सुमेरपुर
उपखंड क्षेत्र के भारुंदा गांव स्थित वेरा थरावाला पर दो दिवसीय सती माता मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव महंत रामगिरि महाराज के सानिध्य में 22 व 23 अप्रैल को आयोजित होगा। पुखराज परत ने बताया कि 22 अप्रैल की सुबह को गणपति पूजन, मातृका पूजन, मंडप प्रवेश, गृह शांति, यज्ञ, स्थापना देवता, होम व कलशयात्रा का आयोजन होगा। वहीं रात्रि में भजन संध्या आयोजित होगी। कार्यक्रम के तहत 23 अप्रैल की सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सती माता की प्राण-प्रतिष्ठा स्थापित की जाएगी। तत्पश्चात महाप्रसादी का वितरण किया जाएगा।