मालवीय व चौधरी बने भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष
कंटालिया| भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश भडाना के निर्देशानुसार कंटालिया निवासी हनुमानप्रसाद मालवीय व सुजाराम चौधरी को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। इसी प्रकार तरूण चौधरी मुसालिया को जिला प्रवक्ता, जीवाराम चौधरी मुसालिया व देवाराम माली सवराड़ को जिलामंत्री पद पर मनोनीत किया।