बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के चुनाव में 12 जिलों के मत गिने, गिनती जारी
जोधपुर | बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतों की गिनती जारी है। सोमवार को डूंगरपुर, दौसा व धौलपुर जिले के बूथों के मतों की गिनती पूरी हुई। सोमवार तक 12 जिलों के मतों की गिनती हो चुकी है। मतों की गिनती जारी है। सभी जिलों की मतों की गिनती पूरे होने में अभी 20-22 दिन और लगने की संभावना है। पूरे राजस्थान में सुरेशचंद्र श्रीमाली सबसे अधिक 674 वोट हासिल कर नंबर एक पर बने हुए हैं।
संजय शर्मा 610 मत के साथ दूसरे व हरेंद्रसिंह सिनसिनवार 608 मत लेकर तीसरे नंबर पर हैं। हालांकि हर दिन नए जिलों के बूथों की गिनती होने से यह क्रम बदल रहा है। सभी जिलों के प्रथम वरीयता के मतों की गिनती पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। जोधपुर से यह चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों में एएजी राजेश पंवार ने अब तक सबसे अधिक 283 मत हासिल किए हैं।