पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फिरौती वसूलने वाले गिरोह के 5 आरोपी पकड़े, गुजरात के 3 व्यापारियों को छुड़ाया

फिरौती वसूलने वाले गिरोह के 5 आरोपी पकड़े, गुजरात के 3 व्यापारियों को छुड़ाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजसमंद | गुजरात के व्यापारियों का अपहरण कर लाखों की फिरौती वसूलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 जनों को यूपी और राजसमंद पुलिस ने सोमवार दोपहर संयुक्त कार्रवाई कर एक मकान से गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके चंगुन से गुजरात के तीन व्यापारी कच्छ निवासी प्रोपर्टी डीलर विनोद (39), बड़ौदा (गुजरात) के इरफान (40) और भावनगर के मिस्त्री सरफराज (34) को मुक्त कराया। कीमती हीरा और जादुई चश्मा बेचने का झांसा देकर बदमाशों ने इन व्यापारियों का अपहरण किया था। राजसमंद डीएसपी राजेंद्र सिंह राव ने बताया कि भावनगर (गुजरात) के रामजी भाई (32), आरिफ (29), राजकोट (गुजरात) के भावेश (38), दिलीपभाई (45) व बहराईज उत्तरप्रदेश निवासी भानूप्रतापसिंह (47) को गिरफ्तार किया है।

गुजरात निवासी प्रोपर्टी डीलर विनोद व इरफान की शिकायत पर पांचों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया। यूपी और गुजरात के बदमाशों के इस गिरोह में 10 सदस्य हैं। पांच बदमाश तो नाथद्वारा से पकड़े गए हैं। इनके कुछ साथी जयपुर में छुपे हुए हैं। बदमाश भी जयपुर भागने की फिराक में थे, लेकिन इससे पहले पकड़े गए। -राजेंद्रसिंह, डीएसपी राजसमंद

खबरें और भी हैं...