आवक बढ़ने से सरसों में नरमी
नई फसल की आवक बढ़ने से सोमवार को जयपुर मंडी में सरसों सीड में नरमी रही। सरसों एक्सपेलर तेल के भाव घटाकर बोले गए। सामान्य कारोबार से चना, दाल-दलहन, ग्वार सीड, मोटा अनाज व किराना वस्तुओं के भाव पड़े रहे।
अनाज-दालें: सामान्य कारोबार से स्थानीय मंडी में चना व दाल-दलहन के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे। गेहूं व मोटा अनाज के भावों में बदलाव नहीं हुआ।
तेल-तिलहन: प्रदेश की मंडियों में नई फसल की आवक बढ़ने से सरसों मिल डिलीवरी में 15 रुपए क्विंटल की नरमी रही। इसके चलते सरसों एक्सपेलर तेल भी 40 रुपए क्विंटल उतर गया। लेकिन अन्य खाद्य तेलों के भावों में बदलाव नहीं हुआ।
ग्वार सीड व गम: वायदा कारोबार एक्सचेंज में आग लगने की वजह से कारोबार रुकने के चलते हाजिर में ग्वार सीड का कारोबार कमजोर रहा। इसके चलते ग्वार सीड व ग्वार गम के भाव पूर्व स्तर पर टिके रहे।
अनाज: गेहूं मिल डिलीवरी नया 1740-1745, गेहूं दड़ा 1700-1725, मक्का लाल 1300-1500, बाजरा 1125-1150, ज्वार सफेद 2200-2250, ज्वार पीली 1650-1700, जौ लूज 1350-1400 रुपए प्रति क्विंटल।
गुड़-चीनी: चीनी 2875-3000 (जीएसटी व मंडी टैक्स अलग से), गुड़ 2300-2600 रुपए प्रति क्विंटल टैक्स पेड।
दाल-दलहन: मूंग मिल डिलीवरी 5000-5200, मोठ 3300-3400, चौला 3600-3700, उड़द 3450-3550, चना जयपुर लाइन 3700-3900, मूंग मोगर 6400-6700, मूंग छिलका 6000-6200, चोला मोगर देसी 4000-4800, उड़द मोगर 4300-5000, अरहर दाल 4900-5400, चना दाल मीडियम 4600-4650, चना दाल बोल्ड 4750-4800 रु. प्रति क्विंटल।
तेल-तिलहन: सरसों 42 प्रतिशत कंडीशन सरसों मिल डिलीवरी 3925-3930, बॉम्बे सोया रिफाइंड तेल 7650, जयपुर सरसों एक्सपेलर 7440, बॉम्बे पाम 7180, मूंगफली लूज गुजरात 8100 रु. प्रति क्विंटल।
किराना: हल्दी पिसाई 8500-8700, निजामाबाद 8800-9200, सांगली 9200-9600, इरोड 8650-9000, लालमिर्च गुंटूर 4800-7000, लालमिर्च मीडियम 4800-6100, लालमिर्च फटकी 3000-4000, लालमिर्च तेजा 8000-9100, लालमिर्च एमपी 6150-7000, धनिया ईगल ब्रांड 5000-6000, धनिया स्कूटर 5400-7000, धनिया दाल कटिंग 5000-6000, रामगंज कटिंग 4100-6000, जीरा अनकट 17000-19300, जीरा कटिंग 20200-25000 रु. प्रति क्विंटल।
ग्वार व ग्वारगम: ग्वार जयपुर लाइन 4050, ग्वार बीकानेर लाइन 4075, ग्वारगम जोधपुर 8950 रुपए प्रति क्विंटल।
गरम मसाले: काली मिर्च 550-650, तेज पत्ता 50-65, इलायची 1100-1500, जावित्री 800-1100, लौंग 600-800 रुपए प्रति किलो।
सूखा मेवा: गोला टिपटूर 155-175, बादाम गिरी 570-600, बादाम मामरा 1400-2500, काजू टुकड़ी 680-780, काजू साबुत 750-900, पिस्ता कच्चा 1250-1500, किशमिश 130-250, अखरोट 400-550, अखरोट गिरी 700-1000 रुपए प्रति किलो।