चौकी पर ईंट-पत्थर से हमला कर आरोपी को छुड़ा ले गए बदमाश
यमुनानगर | हरियाणा के यमुनानगर में रविवार देर रात हमीदा पुलिस चौकी पर एक आरोपी के साथियों ने जमकर तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिसकर्मियों पर हमला कर वे आरोपी को छुड़ाकर ले गए। आरोपियों ने चौकी पर जमकर ईंटें बरसाई। इसके बाद थाने में खड़े वाहनों में आग लगा दी। इस हमले में पुलिस के 3 जवान घायल हो गए हैं। घायल पुलिसकर्मियों ने बताया कि बदमाशों की संख्या 10 से ज्यादा थी। पुलिस ने 5 नामजद सहित कुल 15 पर मामला दर्ज किया है।