- Hindi News
- National
- आईआरसीटीसी घोटाला : सीबीआई ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी सहित 12 के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया
आईआरसीटीसी घोटाला : सीबीआई ने लालू, राबड़ी, तेजस्वी सहित 12 के खिलाफ आरोप-पत्र दायर किया
नई दिल्ली | आईआरसीटीसी होटल के टेंडर घोटाला मामले की जांच कर रही सीबीआई ने पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनकी प|ी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी और 9 अन्य के खिलाफ सोमवार को सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। यह मामला आईआरसीटीसी के दो होटलों का प्रबंधन ठेका एक निजी कंपनियों को देने में भ्रष्टाचार के आरोप का है। सूत्रों के अनुसार एजेंसी ने इस मामले में हाल ही में राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। मामले के अनुसार रेल मंत्री के पद पर रहते हुए यादव ने आईआरसीटीसी की रांची और पुरी की दो होटलों का ठेका सुजाता होटल्स को दिया। इस मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता, उनकी प|ी सरला गुप्ता और आईआरसीटीसी व रेलवे के अफसर हैं। दो कंपनियों के नाम भी हैं।