पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेंट एंसलम के फादर ने 9वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, लोगों ने धुना

सेंट एंसलम के फादर ने 9वीं की छात्रा को भेजा अश्लील मैसेज, लोगों ने धुना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अलवर | सेंट एंसलम स्कूल के वाइस प्रिंसिपल व कॉर्डिनेटर फादर जार्जिश ब्रिटो ने स्कूल की 9वीं की एक छात्रा को मंगलवार रात एक बजे वाट्सएप के जरिए अश्लील मैसेज भेज दिया। मैसेज में लिखा कि योर हसबैंड ऑलवेज वेटिंग फॉर यू। इसका खुलासा हाेते ही बुधवार सुबह मुल्तान नगर निवासी छात्रा के पिता और भाई स्कूल पहुंच गए और जार्जिश ब्रिटो की धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ता देख फादर ब्रिटो स्कूल से फरार हो गया। सूचना मिलने पर अरावली विहार थाना प्रभारी शीशराम मीणा मौके पर पहुंचे। प्रिंसिपल ने जानकारी दी कि ब्रिटो भाग चुका है। इसके बाद थाना प्रभारी ने स्कूल व उसके निवास की तलाशी भी ली। उधर, सूत्रों ने बताया कि फादर ब्रिटो को पुलिस ने इसी संस्था द्वारा संचालित एक संस्थान से हिरासत में ले लिया। शेष | पेज 4







छात्रा के पिता ने ब्रिटो के खिलाफ नाबालिग बेटी को मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने, छेड़छाड़ करने सहित धर्म परिर्वतन के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने लड़की के पिता द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर अश्लील मैसेज भेजने, लज्जा भंग करने सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। इससे पहले मामले की सूचना मिलने पर शहर विधायक बनवारीलाल सिंघल के अलावा पार्षद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता भी स्कूल में पहुंचे और स्कूल में हंगामा किया। पार्षदों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोपी को भागने देने का आरोप भी लगाया। इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ धमकाने, बिल्डिंग को आग लगाने व पुलिस के कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। उधर, विधायक सिंघल ने कहा कि बच्ची अबोध है और किसी भी प्रकार से उसे पक्ष में करना दंडनीय अपराध है। मैंने स्कूल प्रबंधन से ऐसे व्यक्ति का सहयोग नहीं करने और पुलिस को कानून के अनुसार कार्रवाई कर छात्रा को न्याय दिलाने के लिए कहा है। थानाधिकारी मीणा ने बताया कि मुल्तान नगर निवासी छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी बेटी सेंट एंसलम स्कूल में कक्षा 9वीं में पढ़ती है। रात को जब वे अपनी दुकान से आते हैं तो बेटी मोबाइल लेती है। जूनियर फादर जार्जिश ब्रिटो उसकी बेटी को चैटिंग व मैसेज करने के लिए उकसाता है। मंगलवार रात करीब 1 बजे आरोपी ने उसकी बेटी को मैसेज किए। बेटी ने तंग आकर इसकी जानकारी दी। जब हमने बेटी को ब्रिटो द्वारा भेजे गए मैसेज चैक किए तो सचाई सामने आई। पिता ने रिपोर्ट में लिखा कि बेटी ने उसे बताया कि जूनियर फादर ने उसके साथ स्कूल में भी कई बार अश्लील हरकत की। साथ ही उसकी बेटी को धर्म परिवर्तन के लिए भी उकसाता रहता है।



मार्च में भी हुई थी छात्रा व फादर की चैटिंग

भास्कर ने पूरे मामले की पड़ताल की तो सामने आया कि यह छात्रा फादर ब्रिटो के संपर्क में काफी समय से थी। इसकी स्कूल के अधिकांश स्टाफ को जानकारी थी। छात्रा की चैट हिस्ट्री में स्पष्ट है कि छात्रा की फादर से मार्च में भी बात हुई थी। इन बातों से जाहिर है कि दोनों का काफी समय से संपर्क था। छात्रा के साथ फादर ब्रिटो के कई फोटो भी सामने आए हैं।

पिता का आरोप- स्कूल प्रबंधन ने आरोपी को भगाया

लड़की के पिता का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने आरोपी काे भगाने में पूरी वफादारी निभाई। आरोपी को स्कूल के पिछले गेट से भगाया गया और इसके बाद यह काफी समय तक स्कूल स्टाफ के संपर्क में रहा। स्कूल स्टाफ से ही उसके दौसा में होने का पता चला। यहां से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज दिखाने से भी इनकार कर दिया।

स्कूल प्रबंधन ने कहा-बेहद शर्मनाक मामला, जूनियर फादर को पद से हटा दिया है

सेंट एंसलम स्कूल के प्रिंसिपल फादर पॉल ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक मामला है। मुझे इस मामले की सूचना सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिली। सूचना मिलने के बाद जूनियर फादर ब्रिटो को स्कूल से हटा दिया गया है। इस मामले में आगे की कार्रवाई अब पुलिस की ओर से की जाएगी।

खबरें और भी हैं...