पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निलंबित आईएएस मीणा का नहीं मिला सुराग, नोटिस चस्पा करने के बाद भी नहीं आईं

निलंबित आईएएस मीणा का नहीं मिला सुराग, नोटिस चस्पा करने के बाद भी नहीं आईं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जोधपुर | गरीबों को बांटे जाने वाले राशन के 35 हजार क्विंटल गेहूं को आटा मिलों में बेचकर 8 करोड़ रुपए के घोटाले की मुख्य आरोपी सीनियर आईएएस (निलंबित) निर्मला मीणा मंगलवार को हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के साथ ही खुद भूमिगत हो गई। इसके बाद एसीबी की टीम ने मीणा के घर पर नोटिस चस्पां किया, लेकिन इसके 24 घंटे बाद भी मीणा एसीबी के हाथ नहीं आई। उल्लेखनीय है कि जोधपुर में जिला रसद अधिकारी के पद पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सर्वाधिक लंबे समय तक रहने वाली निर्मला मीणा के खिलाफ गत दिनों एसीबी ने 8 करोड़ रुपए का घोटाला करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद कई बार मीणा को एसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन संतुष्टिजनक जवाब नहीं दे पाई ।

िनर्मला मीणा।

खबरें और भी हैं...