शादी से पहले प्रीतिभोज में सिलेंडर से गैस लीक, आग लगने से 11 लोग झुलसे
मौलासर (नागौर) | जिले के मौलासर क्षेत्र के सुदरासन में शादी से एक दिन पहले प्रीतिभोज के दौरान सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग लग गई। इसे अफरा-तफरी मच गई। हालांकि युवकों ने ी जान की परवाह न करते हुए आग को बुझाने का प्रयास किया। आग की लपटों में आने से झुलस गए। सभी को उपचार के लिए सीकर भेजा गया। वहां से गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद 6 को जयपुर भेजा गया। सीकर में भर्ती घायल 5 जनोंं को प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह 11 बजे छुट्टी दे दी गई। जबकि 6 जनों का अभी भी जयपुर में उपचार चल रहा है। सुदरासन निवासी रघुवीर सिंह के पुत्र ऐरावत सिंह की बुधवार को होने वाली शादी के उपलक्ष में मेळ का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ समय पहले ही वहां आसपास खड़े लोगों ने हलवाई विनोद कुमार को बताया कि गैस की दुर्गंध आ रही है।
नागौर जिले में प्रीतिभोज के दौरान हादसा
थड़ी में आग लगने से सिलेंडर फटा, चार बाइक जलकर राख
टपूकड़ा (अलवर) | औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में माईक्रोमेक्स कंपनी के सामने लगी एक थड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरी थड़ी में आग फैल गई। आग से थड़ी के अंदर रखे चार सिलेंडरों में से एक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया और थड़ी के समीप खड़ी चार बाइकों ने भी आग पकड़ ली। सिलेंडर फटने के दौरान थड़ी में मौजूद लोग व आसपास बैठे लोग दूर भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर खुशखेड़ा से दमकल मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से फायर इंचार्ज जलसिंह ने आग पर काबू पाया लेकिन जब तक थड़ी सहित पास खड़ी चारों बाइक जलकर राख हो गई। समय रहते दमकल कर्मियों के आग पर काबू पाने के कारण थड़ी में रखे तीन सिलेंडर फटने से बच गए।