अलायंस फॉर एग्री इनोवेशन गठित
अलायंस फॉर एग्री इनोवेशन गठित
नई दिल्ली| देश की प्रमुख बीज एवं कृषि टेक्नॉलॉजी कंपनियों ने अलायंस फॉर एग्री इनोवेशन (एएआई) के गठन की घोषणा की है। इनमें रसी सीड्स, श्रीराम बायोसीड, बेयर बायोसाइंस, डो एग्रो साइंसेस, डुपोंट पायोनियर, महिको, मेटाहेलिक्स, मोंसांटो और सिंजेंटा जैसी कंपनियां शामिल हैं। एएआई के एक्जीक्युटिव डायरेक्टर डॉ. शिवेंद्र बजाज के अनुसार यह संगठन भारत में कृषि के विकास की गति तीव्र करने के लिए काम करेगा और शोधकर्ताओं, रेगुलेटर्स, पॉलिसी निर्माताओं एवं उद्योग के बीच संबंधों को मजबूत करेगा।