पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीआईए निदेशक ने उत्तर कोरिया में किम जोंग से सीक्रेट मुलाकात की थी

सीआईए निदेशक ने उत्तर कोरिया में किम जोंग से सीक्रेट मुलाकात की थी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वाॅशिंगटन | अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए के निदेशक माइक पोम्पियो गुपचुप तरीके से उत्तर कोरिया गए थे। वहां उनकी किम जोंग उन से सीक्रेट मुलाकात भी हुई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी पुष्टि की है। पोम्पियो ईस्टर पर उत्तर कोरिया गए थे। मकसद ट्रम्प और किम जोंग के बीच बातचीत का रास्ता साफ करना था। वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक माइक पोम्पियो की यह यात्रा रेक्स टिलरसन के इस्तीफे और सीआईए प्रमुख को नया विदेश मंत्री बनाए जाने के तुरंत बाद की गई। इससे पहले तत्कालीन अमेरिकी विदेश मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट 2000 में उ. कोरिया गए थे। पिछले महीने ट्रम्प ने कहा था कि उन्होंने किम के बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। ट्रम्प और किम की मुलाकात मई या जून में हो सकती है।

खबरें और भी हैं...