पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शानदार फॉर्म में हैं सनराइजर्स

शानदार फॉर्म में हैं सनराइजर्स

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीवीएस लक्ष्मण की कलम से

ईडन गार्डन में केकेआर के खिलाफ हमने पहली जीत दर्ज की थी जिसे अभी चार दिन हुए है, पर लगता है कि बहुत समय बीत गया है। सनराइजर्स हैदराबाद इस समय अच्छी फॉर्म में है और केकेआर जैसी मजबूत टीम को हराना इसका प्रमाण है। एक बार फिर गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की और कप्तान के रूप में केन विलियमसन ने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई। मनीष पांडे ने बहुत अच्छी फील्डिंग करते हुए दो महत्वपूर्ण कैच लिए। इस टूर्नामेंट में फील्डिंग व कैचिंग पर ज्यादा जोर दिया जाता है। सभी खिलाड़ी इस मामले में एक दूसरे से स्पर्धा करते है। यह भी सच है कि विश्व क्रिकेट में भारत की फील्डिंग बहुत अच्छी है। अगला मुकाबला गुरुवार को मोहाली में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ है। किंग्स इलेवन एक संतुलित व मजबूत टीम है। अभी तक टूर्नामेंट के बैटिंग स्टार्स में गेल, एमएस धोनी, संजू सैमसन, आंद्रे रसेल, शिखर, रोहित, एबी व विराट शामिल हैं। नए खिलाड़ियों को अभी थोड़ी परेशानी हो रही है क्योंकि वे पिच से अनजान हैं। स्पिनरों को तेज गेंदबाजों के मुकाबले ज्यादा सफलता मिल रही है।

खबरें और भी हैं...